फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Automatic weather plant set up in Sugarcane Research Council in Shahjahanpur

Shahjahanpur: गन्ना शोध परिषद में स्थापित हुआ ऑटोमैटिक मौसम संयंत्र, सप्ताह भर पहले ही मिलेगी हर जानकारी

Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

गन्ना शोध परिषद के पास मौसम के आकलन के लिए काफी पुराने संयंत्र थे। मौसम के पूर्वानुमान को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए ऑटोमेटिक मौसम संयंत्र की स्थापना की गई है। संयंत्र के जरिये गन्ना शोध परिषद के आठ से दस किमी की परिधि में आगामी एक सप्ताह में मौसम में होने वाले परिवर्तन की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
Automatic weather plant set up in Sugarcane Research Council in Shahjahanpur
गन्ना शोध परिषद में स्थापित ऑटोमैटिक मौसम संयंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मौसम में उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए गन्ना शोध परिषद में आटोमेटिक मौसम संयंत्र की स्थापना की गई है। शनिवार को अपर गन्ना आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के प्रभारी निदेशक वीके शुक्ला ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


गन्ना शोध परिषद के पास मौसम के आकलन के लिए काफी पुराने संयंत्र थे। मौसम के पूर्वानुमान को लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए ऑटोमेटिक मौसम संयंत्र की स्थापना की गई है। संयंत्र के जरिये गन्ना शोध परिषद के आठ से दस किमी की परिधि में आगामी एक सप्ताह में मौसम में होने वाले परिवर्तन की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। निदेशक वीके शुक्ला ने बताया कि संयंत्र के जरिये मौसम अनुमान मिलने से फसलों में होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


सभी सूचनाएं कंप्यूटर पर उपलब्ध हो जाएंगी। मिट्टी में नमी का प्रतिशत भी ज्ञात हो जाएगा। इस अवसर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, संजीव पाठक, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. जीएन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम संयंत्र के ये होंगे फायदे
  • संयंत्र के जरिये पत्तियों पर लगने वाले कीट एवं बीमारियों को घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।
  • फसलों में लगने वाले कई तरह के कीटों के बारे में बताएगा, किसानों को काफी लाभ होगा।
  • एक सप्ताह पहले ही मौसम के परिवर्तन की जानकारी मिल सकेगी।
  • रीडिंग लेने के लिए कहीं जाना नहीं होगा, यूजर व पासवर्ड होने पर सूचना मोबाइल पर मिल सकेगी।
  • मौसम में परिवर्तन आने पर गन्ना शोध परिषद तुरंत ही एडवाइजरी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed