{"_id":"6980dfa66e709f020b04e76e","slug":"attempting-to-apply-for-5001-seatsthe-website-was-working-only-in-the-afternoon-on-the-first-day-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164591-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 5001 सीटाें पर आवेदन की कोशिश...पहले दिन दोपहर बाद चली वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 5001 सीटाें पर आवेदन की कोशिश...पहले दिन दोपहर बाद चली वेबसाइट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को नर्सरी से कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन के प्रथम दिन ही वेबसाइट नहीं चल सकी। दोपहर बाद वेबसाइट के खुलने के बाद आवेदन हुए। जिले में 5001 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाना है।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पोर्टल पर 862 स्कूलों की मैपिंग की गई है। आरटीई के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभित समूह के बच्चों को प्रवेश दिया जाना है। इसके तहत तीन चरणों में 5001 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। सोमवार से 16 फरवरी तक पहले चरण के लिए आवेदन की समय सीमा है। पहले ही दिन ढाई बजे तक वेबसाइट नहीं चल सकी। करीब तीन बजे के बाद वेबसाइट खुलना शुरू हुई। इसके चलते प्रवेश की प्रक्रिया के लिए आवेदन गति नहीं पकड़ सकी।
बीएसए कार्यालय के अनुसार, आवेदन करने वाले अभिभावक वही आधार नंबर और मोबाइल नंबर का प्रयोग करें, जो खाते से लिंक हो। प्रवेश के बाद बच्चों को मिलने वाली पांच हजार रुपये की धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
--
बीआरसी पर बनाई गई हेल्पडेस्क
आवेदन के लिए आने वाले अभिभावकों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रत्येक बीआरसी पर हेल्पडेस्क बनाई गई। जहां पर संबंधित व्यक्ति अभिभावकों को जानकारी देंगे। इसी तरह प्रचार-प्रसार के लिए फ्लैक्स लगाए जाएंगे।
--
पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज
-माता या पिता अथवा अभिभावक का आय या जाति प्रमाणपत्र
-माता या पिता अथवा अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र
-माता-पिता या अभिभावक का आधार प्रमाणपत्र
-बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र
-पात्रता अनुसार अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र
--
आरटीई के तहत सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होना थी, तकनीकी कारणों से वेबसाइट नहीं चली होगी।
-सुरेंद्र मौर्या, प्रभारी बीएसए