फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to kill farmer by running tractor over car

Shahjahanpur News: कार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर किसान की जान लेने की कोशिश

Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill farmer by running tractor over car
पुवायां (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के एक किसान ने बंडा थाने में पंजाब के रहने वाले दंपती सहित 12 लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जे की कोशिश और कार पर ट्रैक्टर की चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव मकरंदपुर रोशनपुर निवासी लखविंदर सिंह ने सीओ पंकज पंत को बताया कि उनके पुत्र के नाम बंडा के गांव भगौतीपुर सुहेला में कृषि भूमि है। पंजाब के जनपद फिरोजपुर के गांव चकमोसिया निवासी गुरकीरत सिंह और सुरेंद्र कौर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

28 जुलाई की शाम पांच बजे आरोपी अपने 12 अन्य साथियों को लेकर खेत की जोताई करने लगे। जानकारी पाकर वह कार से मौके पर पहुंचे और खेत को जाेतने से मना किया तो आरोपियों ने ट्रैक्टर को उनकी कार पर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई और यूपी-112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फिर खेत की ओर आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। लखविंदर का कहना है कि एक आरोपी पर पंजाब में ईडी भी कार्रवाई कर चुका है। उन्होंने बंडा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सीओ पंकज पंत के निर्देश पर पुलिस ने दो नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed