फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attacked by entering the house in the middle of the night, one died, angry relatives surrounded the police station

Shahjahanpur News: आधी रात को घर में घुसकर हमला, एक की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाना घेरा

Wed, 14 Jun 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house in the middle of the night, one died, angry relatives surrounded the police station
जैतीपुर में रामबाबू की मौत के बाद थाने का घेराव करते परिजन।
जैतीपुर। पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने जमीन की रंजिश में 35 वर्षीय रामबाबू के घर पर आधी रात को धावा बोल दिया। रामबाबू समेत परिवार के सभी सदस्यों को बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में रामबाबू को बरेली रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार शाम पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

रामबाबू खेतीबाड़ी और मेहनत-मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले नौगवां गोविंदपुर गांव के ओमकार ने तिलहर मार्ग पर तीन मीटर जमीन खरीदी थी, जो मार्ग के चौड़ीकरण में फंस गई। आरोप है कि ओमकार ने तीन मीटर जगह के स्थान पर रामबाबू की करीब 15 मीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट की, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

रामबाबू की पत्नी आरती के अनुसार, इसके बाद सोमवार रात करीब दो बजे ओमकार अपने परिवार व कुछ अन्य लोगों के साथ असलहे और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आया। इन लोगों ने उनके पति रामबाबू के अलावा परिवार की नेहा, मीना, कुंती, कल्लू, उमेश, सुरेश, धर्मेंद्र और दिनेश को जमकर पीटा। सभी के गंभीर चोटें आई हैं। रामबाबू को छोड़कर बाकी सभी को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाबू की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामबाबू की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना आने पर घर में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भीड़ के थाने पर पहुंचने की सूचना पर सीओ तिलहर प्रियांक जैन भी जैतीपुर पहुंचे और पीड़ितों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed