फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack or accident on MLA's car...mystery unsolved

Shahjahanpur News: विधायक की गाड़ी पर हमला या हादसा...गुत्थी अनसुलझी

Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attack or accident on MLA's car...mystery unsolved
शाहजहांपुर। तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की गाड़ी पर हमला हुआ या हादसा था...जांच में पुलिस उलझ गई है। शुरुआत में पत्थर उछलकर शीशे पर लगने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे थे, लेकिन विधायक के चालक विनोद की ओर से अज्ञात के खिलाफ हमले की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के नौ दिन के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

14 अक्तूबर को विधायक सलोना कुशवाहा एक कार्यक्रम से लौट रहीं थीं। निगोही में गिरगिचा चीनी मिल के पास उनकी कार का शीशा टूट गया। चालक ने सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी मौके पर नहीं रोकी। कुछ दूरी जाने के बाद वह लौटकर आया।
विज्ञापन

विधायक की सूचना पर पुलिस भी आ गई थी। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया पहुंचे थे। शुरुआत में गाड़ी के शीशे में पत्थर उछलकर लगने की बात अफसरों ने कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्तूबर को विधायक की कार के चालक विनोद ने निगोही थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। विनोद ने तहरीर में कहा कि उसे आभास हुआ कि विधायक के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला किया। उसने गाड़ी पांच सौ मीटर आगे ले जाकर रोकी। इससे पहले भी विधायक पर हमला हो चुका है। मामले में एसओजी ने भी जाकर पड़ताल की। संवाद

थाना पुलिस भी अपने स्तर से मामले के खुलासे की बात कह रही है। नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस हादसा या हमले को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed