फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack of communicable diseases...122 patients admitted in 24 hours, 1532 prescriptions made

Shahjahanpur News: संचारी रोगों का वार...24 घंटे में 122 मरीज भर्ती, 1532 पर्चे बने

Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attack of communicable diseases...122 patients admitted in 24 hours, 1532 prescriptions made
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के साथ संचारी रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार रात 12 बजे से सोमवार तक 24 घंटे में राजकीय मेडिकल कॉलेज में 122 मरीज भर्ती हुए। जबकि, मंगलवार को ओपीडी के लिए 1532 पर्चे बने। इससे स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


होली से पहले मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर निकायों ने तो अब तक बचाव के लिए अभी पर्याप्त इंतजाम तक नहीं किए हैं और न ही फॉगिंग की कोई योजना है। इससे ज्यादातर ग्रामीण इलाके के लोग संचारी रोग की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें बुखार, उल्टी, खांसी और जुकाम की परेशानी हो रही है। अचानक से राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। अमूमन, अब तक 60 से 70 मरीज ही भर्ती होते थे।
विज्ञापन


-----------

गत वर्ष के आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

-- गत वर्ष संचारी रोगों की वजह से बड़े पैमाने पर मौतें हुई थी। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान शुरू किया जाएगा, लेकिन उससे पहले ही सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने अपने स्तर से नगर निकायों व डीपीआरओ से पत्राचार कर सफाई व्यवस्था व मच्छरों से निपटने के लिए फॉगिंग कराने पर जोर दिया। कहा कि पिछले वर्ष जहां अधिक मरीज मिले थे, उन स्थानों पर सर्वे कराकर टीमों को भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। अंतर विभागीय बैठक में संचारी रोगों से निपटने का खाका तैयार होगा। इसमें विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

यह बरतें सावधानी-
-हाथों को साफ रखें, बिना हाथ धोएं कुछ नहीं खाएं।
-पानी को उबालकर ठंडा कर पीएं।

-बाजार की चाट-पकौड़ी से खाने से बचे।
-गर्म खाना खाएं, बासी खाने से परहेज करें।

-खान-पान में ताजी सब्जियां और रसीले फल खाएं।
-खाने में दाल को शामिल करें। इसमें प्रोटीन अधिक होती है।
-धूप से बचकर रहे, नींबू की शिकंजी काफी फायदेमंद है।

-----------

ये हैं लक्षण
-तेज बुखार आना
-दस्त और थकान

-मांसपेशियों में दर्द
-खांसी
-----
इनपुट

330 बेड का है राजकीय मेडिकल कॉलेज

100 अतिरिक्त बेड मरीजों की संख्या बढ़ने पर डाले जाते हैं।

1565 मरीज सोमवार को ओपीडी में आए थे।

--------

-संचारी रोगों से निपटने के लिए तैयारी चल रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं। अब दो बार में जिला स्तर पर बैठक कर खाका खींचा जाएगा। पिछले वर्ष जैसी स्थिति नहीं आने दी जाएगी।


डॉ.आरके गौतम, सीएमओ

-------

-रोगियों की संख्या को देखते हुए इमरजेंसी में दस बेड बढ़ाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर और अतिरिक्त बेड डलवाए जाएंगे। मरीजों को बेहतर उपचार का प्रबंध किया गया है।

डॉ.राजेश कुमार, प्राचार्य

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। स्रोत : जागरुक पाठक

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। स्रोत : जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed