फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assistant loco pilot dies after being hit by a train in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ट्रेन की चपेट में आने से सहायक लोको पायलट की मौत, हादसे ने छीनीं होली की खुशियां

Tue, 07 Mar 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

रेलवे कॉलोनी निवासी मोहित वशिष्ठ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मंगलवार की सुबह करीब चार बजे गंभीर हालात में रोजा रेलवे स्टेशन पर लाइन के किनारे पड़े मिले थे। आरपीएफ ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Assistant loco pilot dies after being hit by a train in Shahjahanpur
मोहित वशिष्ठ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी सहायक लोको पायलट मोहित वशिष्ठ (32) ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


झांसी के थाना गुरसहाय की नई बस्ती निवासी मोहित वशिष्ठ रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह मालगाड़ी लेकर गए थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने रोजा में अपनी ड्यूटी को खत्म किया था। घर जाते समय प्लेटफार्म के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


उनके सिर में काफी गहरी चोट लगी थी। मेमो आने के बाद जीआरपी ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहित ने नौ माह पहले ही ड्यूटी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली बाद घर जाने की थी तैयारी

सहायक लोको पायलट मोहित ने अपने बड़े भाई रोहित को सोमवार की रात करीब दस बजे फोन किया था। उसने अपनी लोकेशन गोंडा बताई थी। उसने बताया था कि वह सुबह तक रोजा पहुंच जाएगा। परिजनों के अनुसार, होली के मौके पर छुट्टी न मिलने के कारण घर नहीं जा सका था। होली के बाद छुट्टी लेकर उसे घर जाना था।

खून से लथपथ भाई का शव देखकर रो पड़ा रोहित

मोहित घर में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई रोहित शिक्षक है, जबकि दीपक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बहन रचना, मां उर्मिला, पिता राकेश हैं। होली की तैयारी में जुटे परिजनों को मोहित की मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर भाई का शव देखकर रोहित बिलख पड़ा। भाई के वियोग में उससे चलना दूभर हो रहा था। दो लोगों ने सहारा देने के साथ हिम्मत बंधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed