फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assistant Board Engineer's office surrounded over harassment of employees

Shahjahanpur News: कर्मचारियों के उत्पीड़न पर सहायक मंडल अभियंता का कार्यालय घेरा

Thu, 19 Jun 2025 05:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Assistant Board Engineer's office surrounded over harassment of employees
शाहजहांपुर में गोविंदगंज ​स्थित सहायक मंडल अ​भियंता काया्रलय पर प्रदर्शन करते नरमू के पदा​धिकार
नरमू ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर आवाज को किया बुलंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) ने सहायक मंडल अभियंता पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान घेराव भी किया गया।
बृहस्पतिवार को मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी व शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारी गोविंदगंज स्थित सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। शाखा सचिव ने कहा कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भारत सरकार के कर्मचारी हैं। सभी को वेतन और भत्ते सरकार देती है।
विज्ञापन

कोई अफसर अपनी जेब से नहीं देता। सहायक मंडल अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया। मंडल उपाध्यक्ष ने आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अशरफ, जयपाल सिंह, नवनीत, राकेश, संतोष, प्रभात सिंह, अशोक कुमार, सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed