फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   asha workers stage protests

आशा वर्कर ने शुरू किया बेमियादी धरना 

Tue, 26 Sep 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
asha workers stage protests
- फोटो : File pic

स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि विभागीय अफसर तय भुगतान नहीं करके मनमाने ढंग से भुगतान कर रहे हैं। जब तक सही भुगतान नहीं होता तब तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। धरना के बाद आशाओं ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

मंगलवार को को आशा वर्कर्स ने लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में धरना दिया। आशा वर्कर आरती यादव ने कहा कि आशाओं को मदवार प्रतिमाह 4250 रुपये का भुगतान होना चाहिए, लेकिन उनको सिर्फ 1000 रुपये महीने भुगतान किया जा रहा है। परमजीत गौर ने कहा कि आशाओं की मांगों को लेकर 15 सितंबर को सीएमओ को पत्र भी दिया गया। इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर आशाओं को कार्य बहिष्कार कर धरना देने पर मजबूर होना पड़ा। चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विनीता यादव, प्रिया मिश्रा, गीता देवी, रेशमा देवी आदि आशा वर्कर मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed