Shahjahanpur News: सीएचसी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप, विधायक आवास पहुंचीं आशा कार्यकर्ता
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को तमाम आशा कार्यकर्ता ददरौल विधायक के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने सीएचसी प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और उन्हें हटवाने की मांग उठाई। विधायक ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विस्तार
शाहजहांपुर के ददरौल सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित यादव पर अभद्रता का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली ददरौल ब्लॉक की तमाम आशा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को विधायक आवास पर पहुंच गईं। डॉक्टर को हटाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ताओं को विधायक ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि सीएचसी प्रभारी आशा कार्यकर्ताओं से ठीक व्यवहार नहीं करते। क्षेत्र में जाने के दौरान भी कई बार अभद्रता से बात करते हैं। बृहस्पतिवार को भी एक आशा कार्यकर्ता से सीएचसी प्रभारी ने अभद्र व्यवहार किया। वे लोग सीएमओ के पास गईं तो उन्होंने कहा कि उनके हाथ बंधे हुए हैं, वह कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने ही ददरौल विधायक अरविंद सिंह के पास जाने के लिए कहा।
संबंधित वीडियो...
सीएचसी प्रभारी ने आरोपी बेबुनियाद बताए
इस पर आशा कार्यकर्ता विधायक से मिलने शहर स्थित उनके आवास पहुंचीं। विधायक के आवास में न होने के कारण आशा कार्यकर्ता वहीं पर बैठ गईं। फोन पर हुई बातचीत में विधायक ने सारे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं ददरौल सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित यादव ने बताया उन्होंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की है। उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.