{"_id":"64a0815ac779cb8d310de646","slug":"artist-yogesh-kumar-selected-in-bna-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-408-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रंगकर्मी योगेश कुमार का बीएनए में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रंगकर्मी योगेश कुमार का बीएनए में हुआ चयन
विज्ञापन
रंगकर्मी योगेश कुमार
शाहजहांपुर। जिले के रंगकर्मी अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे हैं। तहसील तिलहर निवासी रामखिलावन के पुत्र योगेश कुमार ने अपने अथक प्रयासों व मेहनत के दम पर भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए), लखनऊ में प्रवेश पा लिया है।
योगेश कुमार पिछले पांच वर्षों से रंगमंच कर रहे हैं। उन्होंने रंगमंच की शुरुआत अनुभूति सेवा समिति में वरिष्ठ रंगकर्मी मनोज मंजुल के निर्देशन में की थी। इसके अलावा इन्होंने वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद, मुकेश मानस, कप्तान कर्णधार, योगेश पांडेय आदि के निर्देशन में अभिनय की बारीकियां सीखीं।
नाटक जब शहर हमारा सोता है, कफन, सवा सेर गेहूं, ओथेलो में मंथन आर्ट्स सोसायटी के निदेशक शिवा सक्सेना के निर्देशन में कार्य किया। ट्रायल ऑफ एरर्स, गाय, एक्शन एक प्रेम कथा आदि नाटकों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। योगेश कुमार दो वर्ष पूर्व लखनऊ की ओर कूच कर गए और लखनऊ में वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, सारांश भट्ट, अनंत शर्मा, विजित सिंह की नाट्य संस्था नवोन्मेष के साथ निरंतर कार्य करने लगे। उनके चयन पर जनपद के तमाम रंगकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद