{"_id":"61ca12ec22d35e3a1f01bfeb","slug":"arshad-got-a-check-and-tablet-of-one-lakh-rupees-included-in-the-state-merit-shahjahanpur-news-bly4706872135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश मेरिट में शामिल अरशद को मिला एक लाख रुपये का चेक और टेबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश मेरिट में शामिल अरशद को मिला एक लाख रुपये का चेक और टेबलेट
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों को टेबलेट बांटते विधायक मानवेंद्र सिंह व रोशन लाल व?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश व जनपद की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को विधायकों समेत अधिकारियों ने टैबलेट और पुरस्कार की धनराशि के चेक भेंट किए।
अल्हागंज के पं. रामनाथ मिश्र हायर सेकंडरी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा देकर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाले अरशद इकबाल पुत्र वसीम सिद्दीकी को एक लाख रुपये का चेक और टैबलेट दिया गया। जनपद स्तर पर प्रथम दस स्थानों पर रहे दोनों परीक्षाओं के दस-दस मेधावी छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि के चेक सहित टैबलेट भेंट किए गए।
विधायक मानवेंद्र सिंह व रोशन लाल वर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद और जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव ने सभी मेधावियों को संयुक्त रूप से टैबलेट और पुरस्कार धनराशि के चेक देकर उनका हौसला बढ़ाया और अगली परीक्षा में ज्यादा अंक लाने को प्रेरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सह संयोजक राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
डीएम के नहीं आने पर उखड़े विधायक
डीएम इंद्र विक्रम सिंह विधानसभा चुनाव संबंधी वीडियो कांफ्रेंस और बाद में निर्वाचन बैठक में व्यस्त होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीआईसी नहीं पहुंच सके। तब तक वहां पहुंच चुके विधायक रोशन लाल ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं हैं। बाद में विधायक को वस्तुस्थिति बताए जाने पर वह शांत हो गए।
मेधावी छात्र-छात्राओं की बात
पिछले साल जब से लॉकडाउन में क्लास लगनी बंद हुई, तभी से पढ़ाई जारी रखने के लिए टेबलेट की जरूरत महसूस हो रही थी। अब पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। -सौरभ कुमार
हम लोग पढ़ाई अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए करते हैं। ऐसे में सरकार ने टेबलेट देकर हमारा उत्साह बढ़ा दिया है। इतना पढ़ूंगी कि दोबारा पुरस्कार मिले। -शालिका
लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के दौरान घर पर पढ़ाई के लिए घरवालों से स्मार्ट फोन मांगना पड़ता था। अब टेबलेट के बड़े स्क्रीन पर नोट्स आसानी से बन जाएंगे।
-खुशनवाज
अभी तक कालेज में दिया गया होमवर्क करने के लिए कॉपियां खरीदनी पड़ती थीं। टेबलेट मिल जाने से सभी जरूरी सवालों के उत्तर टेबलेट में सेव करके उन्हें दोहराऊंगा। -आवेश कुमार
अक्सर किसी विषय की कॉपी तलाश करो तो वह जल्दी नहीं मिलती। टेबलेट मिल जाने से कॉपियों का झंझट खत्म हो गया। सरकार ने उत्साह बढ़ाकर ज्यादा पढ़ने को प्रेरित किया है। -दीपशिखा सिंह
सरकार ने टेबलेट और नगद पुरस्कार देकर मेधावियों से किया गया वायदा पूरा किया है। मैं ज्यादा मेहनत से पढ़कर अगली परीक्षा में अधिक प्राप्तांक लाने का पूरा प्रयास करूंगी। -आस्था