फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arrest the cow smugglers Gau Rakshak Dal made a demand to SP in Shahjahanpur

Shahjahanpur: गोतस्करों को गिरफ्तार करें... अवैध भवन पर चले बुलडोजर, गो रक्षक दल ने एसपी से की मांग

Mon, 09 Sep 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 03:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय गो रक्षक दल के पदाधिकारियों ने कहा कि गोकशी के आरोपियों की संपत्ति की जांच कराई जाए। इनके अवैध भवन को ध्वस्त किया जाए। यह भी आरोप लगाया कि गो तस्कर देह व्यापार भी करा रहे थे।

विज्ञापन
Arrest the cow smugglers Gau Rakshak Dal made a demand to SP in Shahjahanpur
राष्ट्रीय गो रक्षक दल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय गो रक्षक दल के सदस्यों ने सोमवार को एसपी से मुलाकात कर गोकशी करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गो तस्करों की संपत्ति जब्त हो और अवैध भवन ध्वस्त किया जाए।

विज्ञापन

 
सदर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले चमकनी मोहल्ले में गोकशी कर रहे लोगों को पकड़ा गया था। अब भी कुछ आरोपी फरार हैं। इसी मामले को लेकर राष्ट्रीय गो रक्षक दल के सदस्यों ने सोमवार को एसपी से मिलकर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


देह व्यापार कराने का भी आरोप 
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गोकशी के आरोपियों की संपत्ति की जांच कराई जाए। यह भी आरोप लगाया कि गो तस्कर देह व्यापार भी करा रहे थे। उन्होंने रेलवे की जमीन पर अवैध मैरिज लॉन भी बना रखा है। उनकी डेयरी से मिली गाय और भैंसों को उचित जगह पर पहुंचाकर चारा-पानी की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मिलने के बाद गोरक्षकों ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से भी मुलाकात की। इसमें जिले में गोशालाओं के अंदर फैली हुई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया।  हाईवे पर भटक रहीं गायों को गोशाला में पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया है। 

इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव प्रभाकर वर्मा, बरेली मंडल कोषाध्यक्ष अतुल रस्तोगी, बरेली मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता, जिला प्रवक्ता पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed