फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arrangements improved in Puwaiyan Mandi, police deployed

Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में सुधारी गईं व्यवस्थाएं..पुलिस तैनात

Tue, 14 Oct 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Arrangements improved in Puwaiyan Mandi, police deployed
पुवायां मंडी में पुलिस की निगरानी में लाइन से लगी धान भरी ट्राॅलियां। संवाद
पुवायां। मंडी में क्रय केंद्रों पर आए दिन हो रहे हंगामे, नोकझोंक के बाद अधिकारियों ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। सोमवार को मंडी में गेट से लेकर अंदर तक सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही तो हर क्रय केंद्र पर लेखपालों की तैनाती की गई। आरएफसी केंद्रों पर धान के अंबार को देखते हुए अन्य केंद्रों पर धान को डलवाया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में आरएफसी केंद्रों पर लगा धान का अंबार, फिर भी तौल नहीं पकड़ पा रही रफ्तार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने सोमवार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। मंडी के गेट पर हंगामा होने के चलते पुलिस को तैनात किया गया।
विज्ञापन

सिपाहियों ने ट्राॅलियों को लाइन से लगवाकर धर्मकांटे पर तौल कराई और टोकन कटवाए। इसके अलावा सोमवार को आरएफसी के केंद्रों पर टोकन बंद रहे। किसी ट्रॉली को नहीं भेजा गया। सहकारी समितियों के केंद्रों पर धान को डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंडी में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया गया है। आरएफसी केंद्रों पर पड़े धान की तौल कराकर ढेर को खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर किसानों के अलावा बाहरी व्यक्ति की शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- राकेश मोहन पांडेय डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
--
कमिश्नर ने जताई नाराजगी! बोलीं-व्यवस्था सुधारो

मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं में गड़बड़ी होने के मामले को गंभीरता से लेकर खाद्य एवं रसद विभाग की आयुक्त अनामिका सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग पर समीक्षा करते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय को पुवायां मंडी में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद में लापरवाही की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। डिप्टी आरएमओ ने उन्हें सोमवार से व्यवस्था के बेहतर होने के संबंध में जानकारी दी।

--
अधिकारियों ने जांची धान की उत्पादकता

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन के लिए भावलखेड़ा के ग्रामपंचायत सल्लिया में धान की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कृषक सियाराम के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने धान की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई जिसमें 22.58 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई। इस दौरान किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed