फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   arest thept

हाईवे किनारे ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरफ्तार

Tue, 05 Oct 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
arest thept
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में डीजल चोरी के आरोपी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को चोरी का डीजल बरामद हुआ है। आरोपी हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अल्हागंज थाने की पुलिस को मुखबिर से गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रावतपुर मोड़ से मुठभेड़ में सुरजीत पाल उर्फ ऋषि निवासी ग्राम धनसुआ, अभिनय कटियार उर्फ सनी निवासी ग्राम कुटरा और जितेंद्र यादव निवासी ग्राम धनसुआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह जरीकेन में लगभग 230 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं। इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग आसपास स्थित जनपदों में हाईवे पर चार पहिया वाहन से अवैध असलहों से लैस होकर लूटपाट व ट्रकों से डीजल चोरी करते हैं। पूर्व में लूट एवं चोरी के अपराधों में जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने पर फिर से हाईवे पर लूट व डीजल चोरी करने की वारदात करते हैं। इसी से जीवन यापन एवं अपने शौक पूरे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed