{"_id":"61633bca8ebc3edae237e232","slug":"arest-shahjahanpur-news-bly4624912196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम कृषक उत्पादक योजना की आड़ में किसानों से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम कृषक उत्पादक योजना की आड़ में किसानों से ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री कृषक उत्पादक योजना के तहत किसानों से ठगी करने के दो आरोपी तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। उनके पांच साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गढ़ियारंगीन निवासी मुलायम सिंह यादव ने तिलहर थाने में जितेंद्र नाथ समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री कृषक उत्पादक योजना का बिरियागंज मोहल्ले में कार्यालय खोलने के नाम पर उससे एक लाख, 30 हजार रुपये की ठगी की है।
ये लोग किसानों को योजना का लाभ और लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने जितेंद्रनाथ निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना तिलहर और नितिन शर्मा निवासी मोहल्ला झंडाकलां थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस जतिन शर्मा निवासी मोहल्ला झंडाकला, जितेंद्रनाथ के रिश्तेदार सर्वजीत योगी, महेंद्र गुप्ता, फूलचंद्र निवासी ग्राम हथौड़ा थाना रोजा, जितेंद्र नाथ की पत्नी मनोरमा निवासी ग्राम पछियानी थाना सेहरामऊ दक्षिणी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से योजना के कागज व कूटरचित दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक के चेक बरामद किए हैं।