फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Archana and are sailing in sprint Atendra topper

फर्राटा दौड़ में अर्चना और अतेंद्र पाल रहे अव्वल

Sun, 31 Jan 2016 12:58 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 31 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन

 युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में नगर स्थित जिला परिषद इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भगवानदास ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

इस अवसर सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में बमिहाना की अर्चना, चार सौ मीटर दौड़ में वहीं की अर्चना देवी, आठ मीटर दौड़ में देवरास की तबस्सुम प्रथम रहीं। इसी तरह लंबी कूद में खुदागंज की किरन, गोला फेंक में बमिहाना की अर्चना, कबड्डी में देवरास की विजय कुमारी प्रथम रहीं। बालक वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में अतेंद्रपाल ताहरपुर, आठ मीटर दौड़ में देवरास के इशहाक, 15 सौ मीटर की में ताहरपुर के अतेंद्र सिंह अव्वल रहे। लंबी कूद में देवरास के रोहित सिंह, गोला फेंक में देवरास के रोहित सिंह प्रथम एवं कबड्डी में बहेड़ की टीम विजयी रही। वालीबाल में कुमरिखा की टीम प्रथम और देवरास की टीम द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए। खेलों में वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सूरजपाल, मूंगालाल आदि का सहयोग रहा(
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed