{"_id":"5e2ae4b78ebc3e4ae952979e","slug":"aprajita-shahjahanpur-news-bly393221941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम न होने दें हौसला, जज्बा और धैर्य से लक्ष्य हासिल करें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम न होने दें हौसला, जज्बा और धैर्य से लक्ष्य हासिल करें बेटियां
विज्ञापन
तिलहर के बुलाकी दास इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ मंगल सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे अपने हौसले कम न होने दें। जज्बा और धैर्य बनाए रखते हुए लक्ष्य हासिल करें। क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। अमर उजाला अपराजिता मुहिम के तहत शुक्रवार को लाला बुलाकीदास बाबूराम सहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में कानून सुरक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत ने कहा कि डाल पर बैठे पक्षी को डाल पर नहीं, बल्कि अपने पंखों पर भरोसा होता है, उसी तरह आप सब अपने लक्ष्य को हासिल करने में भरोसा करें।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181 और 112 डायल मौजूद हैं। किसी भी विपत्ति में इन पर कॉल कर सहायता ले सकती हैं। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कहा- पॉक्सो एक्ट किशोरियों से संबंधित अपराधों के लिए बनाया गया है। इसके तहत मामले की जांच से लेकर पूछताछ तक महिला अधिकारी ही करती हैं। बेटियों का परिवार, समाज या किसी संस्थान में किसी प्रकार का शोषण हो रहा है तो वे बर्दाश्त न करें, खुलकर आवाज उठाएं और गलत कृत्य का विरोध करें।
कोतवाल सुनील अहलावत ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर और बेटियों की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बेझिझक इन नंबरों पर कॉल करें। पुलिस बेटियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। महिला पुलिस कर्मी तूलिका शर्मा ने भी छात्राओं को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने बेटियों की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अमर उजाला के आयोजित अपराजिता अभियान की सराहना कर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस विभाग के इतलेश, सोनू कुमार, बृजेश, विशुन चंद्र सक्सेना, सरोज बाथम, आरती श्रीवास्तव, अर्चना वर्मा, कीर्ति कनौजिया, प्रीति शर्मा, डॉ. बबीता वर्मा, नीलम, नेहा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।