फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   aprajita,amarujala campain

‘समाज की दिशा बदलने में नारी सक्षम’

Sun, 28 Nov 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
aprajita,amarujala campain
तिलहर के बुलाकी दास महिला इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लाला बुलाकी दास बाबू रामसहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने कहा कि नारी को शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षित नारी आत्मनिर्भर होकर समाज की दिशा और दशा को बदलने में सक्षम है।
विज्ञापन

तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने ‘जीवन में मानसिक मजबूती का रहस्य’ विषय पर छात्राओं से कहा कि प्रत्येक बेटी को आत्मनिर्भर बनने तक पढ़ाई जारी रखनी है। आत्मनिर्भर होने पर ही हम समाज में व्याप्त बुराइयों से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी न किसी में कोई न कोई हुनर अवश्य होता है। इसलिए हमें अपने हुनर को पहचानना होगा। हम अपने सिलाई-कढ़ाई, म्यूजिक, डांस जैसे हुनर को आगे बढ़ाएं। किसी भी हुनर से हम रोजी रोटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तमाम घटनाएं नारी समाज के साथ अवांछित होती हैं, लेकिन हमें इन घटनाओं से घबराना नहीं है।
विज्ञापन

डटकर गलत का विरोध करना है। हमारे आसपास कुछ भी गलत हो रहा है तो तत्काल अपने माता-पिता, सगे-संबंधी को अवश्य बताएं। कहा कि नारी सुरक्षा के लिए 1090 और 112 नंबर डायल करके हम मदद ले सकते हैं। थाने में पिंक रूम बने हुए हैं। जहां महिला अपराध से संबंधित मामलों की तुरंत सुनवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता पांडे ने कहा कि एक महिला से दो परिवार शिक्षित होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में नारी दुर्गा-चंडी का रूप लेकर समस्याओं से मुकाबला करती है। इसलिए हमें घबराना नहीं चाहिए। हमें दोनों पैरों को जमीन पर जमा कर रखना चाहिए। आज महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा आगे बढ़ रही हैं और उन्हें आत्मसम्मान मिल रहा है।
नारी सुरक्षा के विषय में अमर उजाला का यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। इस कार्यक्रम से मुझे बहुत प्रेरणा मिली है। मैं अन्य लोगों को भी यहां सीखी गईं बातों से अवगत कराऊंगी। -अरसला फातमा, छात्रा
यह कार्यक्रम बहुत प्रेरणादायक है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। अमर उजाला की इस मुहिम का मैं स्वागत करती हूं। छात्राओं में जागरूकता आई है। - शीबा, छात्रा
बेटियों की सुरक्षा को लेकर जो कुछ बताया गया उसको मैंने समझा है। हमें किसी भी विपरीत परिस्थिति में भयभीत नहीं होना है। अपराजिता कार्यक्रम के लिए मैं अमर उजाला का आभार व्यक्त करती हूं।
गुलअफशा, छात्रा
यह कार्यक्रम मुझे बहुत अच्छा लगा। मुख्य अतिथि ने जो कुछ भी मुझे बताया है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सभी बहनों से कहूंगी कि वे सभी बातों को अपने जीवन में अपनाएं। मैं भी सभी बातों पर अमल करूंगी।
अर्शिका खान
विद्यालय की प्रधानाचार्य और मुख्य अतिथि ने हम सभी छात्राओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायक संदेश दिया है। मैं अपने को बहुत ही गौरवान्वित महसूस करती हूं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करती हूं।
जोया
सुरक्षा को लेकर और आत्मनिर्भर बनने की जो प्रेरणा प्राप्त हुई है, उससे मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हुआ है। मैं इस संदेश को अपने सभी मिलने वालों को अवश्य बताऊंगी।

जरीना

अरसला फातमा ।

अरसला फातमा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

तिलहर के बुलाकी दास महिला इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करती तहसीलदार तृप्ति गुप

तिलहर के बुलाकी दास महिला इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करती तहसीलदार तृप्ति गुप- फोटो : SHAHJAHANPUR

गुलअफसा।

गुलअफसा।- फोटो : SHAHJAHANPUR

शीबा।

शीबा।- फोटो : SHAHJAHANPUR

जोया।

जोया।- फोटो : SHAHJAHANPUR

अर्शिका खान।

अर्शिका खान।- फोटो : SHAHJAHANPUR

जरीना।

जरीना।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed