{"_id":"56fd2e0c4f1c1b8126f00134","slug":"apatron-given-to-fudge-iay","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी कर अपात्रों को दे दिए इंदिरा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी कर अपात्रों को दे दिए इंदिरा आवास
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास योजनाओं में गड़बड़ी करके अपात्रों को लाभान्वित करने का एक और मामला सामने आया है। लोहिया आवासों के लिए पात्रता चयन में धांधली प्रशासनिक जांच में उजागर होने के बाद बंडा ब्लॉक के धर्मापुर और जलालाबाद ब्लॉक के सिकंदरपुर अफगानान के ग्रामीणों ने लाभार्थियों के नामों में हेराफेरी कर अपात्रों को इंदिरा आवास स्वीकृत किए जाने की प्रशासन से शिकायत की है। धर्मापुर के रहने वाले सोनपाल, राजाराम, राधेश्याम, रफी अहमद आदि ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि उन्हें आवंटित की गईं बीपीएल आईडी उनके जैसे समान नामों वाले अन्य लोगों को आवास दिलाने के लिए पात्रता सूची में दर्ज कर ली गई हैं। ये आईडी लाभार्थियों के पति और पिता के नाम के साथ इस्तेमाल की गई हैं। जांच होने पर इस गड़बड़ी का खुलासा हो जाएगा। उधर, सिकंदरपुर अफगानान के लक्ष्मण दास, रामेश्वर वर्मा आदि ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव में वित्त वर्ष 2014-15 और 15-16 में इंदिरा आवासों, अल्पसंख्यकों और अनुसूचितों के आवास आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। ज्ञापन में आवासों से लाभान्वित किए गए अपात्रों के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस बारे में कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पर भी अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन