फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Apaar ID stuck due to error in Aadhaar...only 52% work completed

Shahjahanpur News: आधार में त्रुटि से फंसी अपार आईडी...52 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ कार्य

Wed, 16 Apr 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apaar ID stuck due to error in Aadhaar...only 52% work completed
शाहजहांपुर। जिले के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 52 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की ही अपार आईडी बन सकी है। आधार कार्ड में त्रुटि और जन्म प्रमाण पत्र आदि न बने होने के कारण यह काम गति नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले 4,367 विद्यालयों में गत वर्ष 5,74,134 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। इनकी अपार आईडी बनाने का कार्य शुरू किया गया था। अधिकारियों की मानें तो हर विद्यार्थी की एक यूनिक आईडी बननी थी। शिक्षा विभाग ने अपार आईडी को बनवाने के लिए बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूलों के प्रवेश पत्र देने पर रोक लगा दी, जिससे कार्य में तेजी आए।
विज्ञापन

काफी प्रयास करने के बावजूद मात्र 52 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बन सकी है। शिक्षकों की मानें तो आधार कार्ड में त्रुटि होने के चलते साॅफ्टवेयर नहीं ले रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि सत्र पूर्ण हो गया है। अब शासन से आए निर्देशों के आधार पर शिक्षकों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed