{"_id":"5e4eda4d8ebc3ef2ba4d69e4","slug":"another-acused-arrest-shahjahanpur-news-bly3967301194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरिफ हत्याकांड: दूसरे दिन भी पड़ताल करने गांव पहुंची पुलिस, एक और संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरिफ हत्याकांड: दूसरे दिन भी पड़ताल करने गांव पहुंची पुलिस, एक और संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
मिर्जापुर। गांव बढ़ऊ में आरिफ की हत्या के मामले में पुलिस बृहस्पतिवार को भी जांच करने पहुंची। पुलिस ने जलालाबाद क्षेत्र के एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस प्रेम संबंधों में हत्या को लेकर जांच कर रही है।
आरिफ दो भाई थे, बड़े भाई शेर खान हैं। आरिफ के नाम चार बीघा खेत है। भाई शेर खान का अपना खेत है। मगर जांच में पुलिस को संपत्ति को लेकर कोई र्िववाद नहीं मिला है। अन्य किसी विवाद से भी परिवारवालों ने इनकार किया है। वहीं, गांव में लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को आरिफ के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी मिली है। अब पुलिस इसी बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर अन्य संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। बुधवार को जिस तस्लीम के घर में खोजी कुत्ता घुसा था, पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरे दिन संदेह के आधार पर जलालाबाद क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
आरिफ की हत्या करने वाले इतने शातिर थे कि उन लोगों ने गर्दन पर चाकू से इतने वार किए कि उसे चीखने का मौका नहीं मिला। पोस्टमार्टम में उसकी गर्दन पर छह-सात वार मिले।
विज्ञापन
हत्या के खुलासे को लेकर सर्विलांस की मदद ली जा रही है। मृतक का मोबाइल नंबर कुछ दिन से बंद जा रहा है, इसलिए जानकारी की जा रहती है कि कहीं दूसरेे नंबर से कोई बात किसी से होती रही हो। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद तो अभी तक नजर नहीं आया है।
- दिलीप यादव, थानाध्यक्ष