फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Another accused arrested for removing pendrol clip

Shahjahanpur News: पेंड्रोल क्लिप उखाड़ने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 12:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for removing pendrol clip
शाहजहांपुर। रोजा के आगे रेलवे लाइन पर पेंड्रोल क्लिप उखाड़ने के मामले की विवेचना फिर से शुरू हो गई है। जांच अधिकारी के अवकाश से लौटने के बाद आरोपी चुन्ना सिंह निवासी निगोना को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

एक नवंबर की शाम साढ़े सात बजे सीतापुर रेल लाइन पर निगोना गांव के गेट संख्या 2-सी के किनारे स्थित स्कूल के पास जुआ खेल रहे कुछ लोगों में विवाद हो गया था। आपस में लड़ते हुए आरोपी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। यहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र और प्रदीप ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में सिपाहियों की वर्दी भी फट गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने रेल लाइन की पेंड्रोल क्लिप भी उखाड़ ली थीं। इस मामले में आरपीएफ ने मारपीट समेत कई धाराओं में करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद निगोना गांव के बलराज, सुनील कुमार और अर्पित समेत छह आरोपियों को दबोच लिया गया था। इस बीच जांच अधिकारी विकास अवकाश पर चले गए। इस कारण कार्रवाई रुक गई थी। उनके लौटने के बाद सातवें आरोपी चुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि वांछितों की तलाश शुरू कर दी गई। उनके घरों पर दबिश दे रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed