फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Annoying neighbors encompass families

पड़ोसियों से परेशान परिवारों ने दिया धरना

Mon, 08 Jun 2015 08:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Jun 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों के आए दिन मारपीट और पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से परेशान दो परिवारों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव सुरेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इस मामले में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव ने पीड़ितों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

धरना में शामिल हुसैनपुरा बड़ी बिसरात निवासी वृद्धा कृष्णा देवी ने बताया कि पड़ोस के कुछ लोग उनके बेटों धर्मेंद्र और महेंद्र के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उनके खोखे पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। जमौर निवासी दयाराम की पत्नी प्रेमवती ने बताया कि बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने बेटे तोताराम की पिटाई की और इसी रंजिश में धमकाते हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों ने एडीएम श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर बताया कि इन मामलों में शिकायत करने पर भी थाना स्तर से कोई सुनवाई नहीं हुई। एडीएम ने आश्वस्त किया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात करके उत्पीडन के दोनों मामलों में कार्रवाई की जाएगी। धरना में निशा, लक्ष्मी, सरिता देवी, प्रेमवती, चंद्रकमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed