फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ANM going to vaccinate dies in accident

कानपुर के ध्यानार्थ-- टीकाकरण करने जा रही एएनएम की हादसे में मौत

Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ANM going to vaccinate dies in accident
अनीता कटियार का फोटो फाइल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चंदोखा गांव के पास शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी एएनएम अनीता कटियार (32) की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। कानपुर देहात क्षेत्र के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनीता कटियार मदनापुर प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम थीं। शुक्रवार को अनीता वैक्सीनेशन के लिए अपने सहयोगी के साथ बाइक से क्षेत्र के हैदलपुर गांव जा रही थी। वहां उन्हें कैंप लगाकर ग्रामीणों का वैक्सीनेशन करना था। बरेली-कानपुर मार्ग पर मदनापुर क्षेत्र के चंदौखा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से एएनएम और उसका सहयोगी रामप्रकाश सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

अनीता की मौके पर मौत हो गई। जबकि रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दी। घायल रामप्रकाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। एएनएम की मौत की खबर सुनकर सीडीओ भी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पति विनय कटियार कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। अनीता की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अशोक दीक्षित ने बताया कि जिले की टीकाकर्मियों को दबाव में लिया जा रहा है। दबाव और हड़बड़ी के चलते ही मदनापुर में एएनम की मौत हो गई। तमाम कर्मचारी हैं जो वैक्सीनेशन के दबाव के चलते डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रदेश प्रवक्ता सुदीप शुक्ला ने कहा कि एएनम के साथ हड़बड़ी में हादसा हुआ। प्रशासन से मांग है कि उनके परिवार वालों को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक व्यक्ति को विभाग में नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed