फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry villagers at SDM residence due to crop cutting

फसल कटवाने से नाराज ग्रामीणों का एसडीएम आवास के बाहर हंगामा

Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers at SDM residence due to crop cutting
शाहजहांपुर। धान की फसल कटवाने के विवाद में शनिवार रात जैतीपुर के मोहब्बतगंज कुआंडांडा गांव के कई लोग तिलहर कचहरी स्थित एसडीएम आवास पहुंच गए। तिलहर एसडीएम पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। सीओ तिलहर और तहसीलदार ने समझाया तो लोग लौट गए।
विज्ञापन

जैतीपुर के मोहब्बतगंज कुआंडांडा गांव के राकेश कुमार ने डीएम को पत्र भेजा है कि उन्होंने गांव में खेत खरीदा था। गांव के कुछ लोगों ने उस पर खड़े पेड़ कटवा दिए थे जिसकी रिपोर्ट लेखपाल ने दर्ज कराई थी। खेत पर उन्होंने धान की फसल बोई थी। शनिवार दोपहर एसडीएम की मौजूदगी में दूसरे पक्ष द्वारा धान की फसल काट ली गई। जब उसे जानकारी हुई तो कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। तब उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। राकेश ने कार्रवाई की मांग की है। रात साढ़े आठ बजे पीड़ित पक्ष की ओर से कई आक्रोशित लोग एसडीएम आवास के बाहर पहुंच गए। सूचना पाकर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ सीओ बीएस वीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। तहसीलदार ने बताया कि वार्ता के बाद मामले का हल निकाल लिया गया। गणमान्य व्यक्ति की सुपुर्दगी में धान दिया जाएगा। न्यायालय के फैसले के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूम सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सौरभ गांधी, जगवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

- जिसने फसल बोई थी, उसी ने काटी है। क्षेत्र में होने के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मैं मौके पर चली गई थी। पक्षपात करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिकृष्णा, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed