फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Andher Nagri wowed the audience

Shahjahanpur News: अंधेर नगरी ने दर्शकों को किया लोटपोट

Mon, 26 Jun 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Andher Nagri wowed the audience
शाहजहांपुर। फ्रीडम आटर्स एकेडमी सोसाइटी की ओर से लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र लिखित हास्य एवं व्यंग से भरपूर नाटक अंधेर नगरी का मंचन शनिवार शाम को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुआ। बाल कलाकारों द्वारा किए गए मंचन को देखकर और संवादों को सुनकर दर्शक लोटपोट हो गए।
विज्ञापन

नाटक में एक मूर्ख राजा जो अंधेर नगरी राज्य पर शासन करता था। उसे न्याय और अन्याय में कोई फर्क नहीं दिखता था। कल्लू माली की दीवार गिरने से फरियादी की बकरी मर जाती है तो वह न्याय के लिए राजा के पास जाता है। मूर्ख राजा अपने मंत्री के कहने पर कोतवाल को फांसी लगाने का आदेश दे देता है। कोतवाल की गर्दन पतली होने के कारण उसे फांसी नहीं दी जाती। उसकी जगह पर मोटी गर्दन वाले गोबरधन दास को फांसी पर लटकाने का हुक्म दे दिया जाता है। उसे महंत नारायणदास अपने विवेक से बचा लेते हैं। इसके बाद मूर्ख राजा खुद को ही फांसी लगाने का आदेश कर देता है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि जिस देश का राजा मूर्ख होगा, उसका विकास नहीं हो सकता है। बाल कलाकारों के अभिनय से सजे इस नाटक को लोगों ने खूब सराहा। कलाकारों ने आशीष वर्मा, रंजीत शुक्ला, तसदीक, मोहम्मद दारैन, मुस्कान दीक्षित, पारुल राठौर, रूचि शर्मा, रुकैय्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले मंचन का उद्घाटन सपा के पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर अध्यक्ष लालित्य पल्लव कवि, उपाध्यक्ष वरुण सिंह, कोषाध्यक्ष शाहीन, सचिव व निर्देशक अतीक अहमद, डॉ. प्रभात शुक्ला, सलीम अहमद, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, मुस्कान कनौजिया, कुलसुम, पंकज वर्मा, रघुनाथ अहमद, विवेक मस्ताना, लाल मोहम्मद, अखिलेश युसूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed