{"_id":"6a70f68e8c49859968074f26","slug":"an-uninsured-school-van-filled-with-children-overturned-into-a-roadside-field-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180785-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना बीमा के दौड़ रही बच्चों से भरी स्कूली वैन सड़क किनारे खेत में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना बीमा के दौड़ रही बच्चों से भरी स्कूली वैन सड़क किनारे खेत में पलटी
विज्ञापन
कांट में खेत पर पलटी स्कूली वैन। स्रोत: वीडियो ग्रेब
कांट। मदनापुर रोड पर गांव चढ़रिया मोड़ पर बच्चों से भरी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे धान के खेत में पलट गई। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। जांच में सामने आया कि वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे और बीमा भी खत्म हो गया था। मामले में एआरटीओ की ओर से स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा।
कांट-मदनापुर रोड पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों का अवकाश होने पर 15 छात्र-छात्राएं वैन में सवार होकर निकले थे। चढ़रिया मोड़ के पास वैन अनियंत्रित हो गई। वैन सड़क किनारे पानी से भरे धान के खेत में पलट गई। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने वैन में फंसे विद्यार्थियों को निकाला।
इस बीच मदरौली गांव के गौरव समेत दो बच्चों को मामूली चोट आईं। विद्यार्थी दहशत में आ गए। पुलिस ने बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया। सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एआरटीओ के अनुसार, वैन का स्टीयरिंग जाम होने के चलते वैन पलट गई। वैन का बीमा जुलाई में समाप्त हो गया था। अन्य कागज दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
--
सड़क पर तीव्र मोड़ व वहां पड़ी घास के कारण वैन फिसल गई थी। हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। शेष बच्चे सुरक्षित हैं।
- प्रमोद वर्मा, प्रधानाचार्य, सेंट जेवियर स्कूल
--
संबंधित स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें बीमा कराने और बस की मरम्मत कराने के बाद ही सड़क पर संचालित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन