फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An elderly man returning with fodder died after getting hit by a high tension line.

Shahjahanpur News: चारा लेकर लौट रहे बुजुर्ग की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
An elderly man returning with fodder died after getting hit by a high tension line.
मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
जलालाबाद। खेत से बरसीम लेकर लौट रहे गांव उबरिया निवासी रामनाथ पाल (62) की ढीली होकर नीचे लटक रही 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी बरसीम की बोरी तारों से छू गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी लाइन सही नहीं कराई गई। लाइन ठीक करा दी जाती तो बुजुर्ग की जान नहीं जाती।
विज्ञापन


रामनाथ बृहस्पतिवार सुबह खेत से बरसीम लेने गए थे। बताते हैं कि उनके खेत से थोड़ा आगे तालाब किनारे से 33 केवी बिजली लाइन गुजर रही है। इसके तार ढीले होकर नीचे लटक गए हैं। दोपहर करीब 12 बजे रामनाथ बरसीम को बोरी में भरकर उसे सिर पर रखकर घर की ओर चल दिए। लाइन के नीचे से निकले, तो तार नीचे होने के कारण बोरी उसके संपर्क में आ गई।
विज्ञापन

करंट लगने से रामनाथ चीखते हुए वहीं गिर गए। आसपास मौजूद गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी। रामनाथ निसंतान थे। घर में केवल पत्नी जानकी देवी है। पति की मौत से वह सुधबुध खो बैठी हैं। बड़े भाई खेमकरन ने बताया कि वह जन्मांध हैं। इस कारण घर-गृहस्थी और खेतीबाड़ी का सारा काम रामनाथ ही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ढीली लाइन से कई बार हो चुके हैं हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने से लाइन के तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। लाइन में हाईवोल्ट करंट प्रवाहित होता है। शिकायत के बाद भी लाइन को सही करने की जरूरत नहीं समझी गई। दो महीने पहले तार टूटने पर उधर से निकल रहा सत्यपाल का भतीजा बौरू बाल-बाल बच गया था। टूटे तार का एक सिरा तालाब में गिरने से बड़ी तादात में मछलियां मर गईं थीं। बाद में तार जोड़ दिया लेकिन लाइन ऊंची नहीं की गई।
-------------
फोटो नंबर 15
-गांव के पश्चिम खेत होने के कारण लोगों का हर समय वहां आना-जाना रहता है। बीच में यह लाइन है। तार नीचे होने के कारण हर समय खतरा बना रहता है। बिजली निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। - श्रीपाल, उबरिया
----------
-तालाब पास होने के कारण वहां जानवर भी चले जाते हैं। बच्चे भी आते-जाते रहते हैं। खतरे को देखते हुए लोगों ने बिजली निगम से तार ऊंचा कराने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं होने से हादसा हो गया। - रनपाल उबरिया

--------
- लंबी व जर्जर लाइनों को बदलवाने के लिए प्रस्ताव पास कराते हुए जनवरी में काम शुरू कराया था। तब ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। गेहूं की फसल कटने के बाद तार बदलवाने की बात कहकर टीम को लौटा दिया था। - मुदित सोनकर, एक्सईएन जलालाबाद

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

मृतक रामनाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed