{"_id":"65c2a6440e9e8f0cd20cf37d","slug":"amrit-yojana-20-pure-water-will-reach-the-newly-created-16-wards-also-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-112896-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमृत योजना 2.0, नए बने 16 वार्ड में भी पहुंचेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमृत योजना 2.0, नए बने 16 वार्ड में भी पहुंचेगा शुद्ध पानी
Wed, 07 Feb 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत योजना के तहत शहर में प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। अब द्वितीय चरण के लिए 186 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके तहत विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल हुए 16 नए वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी है।
नगर निगम बनने पर महानगर की सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत चिनौर, गांव चक मारूफ, गांव सतवां बुजुर्ग का आंशिक क्षेत्र, गांव नगरिया बहाव का आंशिक क्षेत्र, गांव बहादुर बरार का आंशिक क्षेत्र, शहर खास का उत्तरी बहारी चुंगी क्षेत्र, नगर पंचायत रोजा आदि शामिल किए गए थे। निकाय चुनाव होने पर इन क्षेत्रों को नया वार्ड बना दिया गया या फिर पुराने वार्ड में शामिल कर लिया गया था। अब इन क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट, घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति पहुंचाने का काम हो रहा है। चिनौर क्षेत्र में 15वें वित्त के तहत ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, जलापूर्ति लाइन डालने का काम भी करवाया गया। अब चिनौर के साथ ही नगर निगम के सीमा विस्तार में शामिल सभी क्षेत्रों में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए काम होगा। इसमें नई जलापूर्ति पाइप लाइन डालने के साथ ही कई खराब हो चुकीं पाइप लाइन को भी बदला जाएगा। जलापूर्ति के कनेक्शन दिए जाएंगे। ट्यूबवेल का निर्माण होगा। बता दें कि प्रथम चरण में जलापूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च कर छह ओवरहेड टैंकों का निर्माण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाया गया था।
-- -- -- --
पहले 44 थी वार्डों की संख्या, अब क्षेत्रफल भी बढ़ा
नए क्षेत्र शामिल होने से वार्डों की संख्या 60 हो गई। जबकि, पहले 44 वार्ड थे। नगर पालिका परिषद के समय शहर का क्षेत्रफल 33.37 वर्ग किलोमीटर था। नगर निगम बन जाने के बाद क्षेत्रफल बढ़कर 51.41 वर्ग किलोमीटर हो गया। इसके साथ ही आबादी भी बढ़ी है, जोकि वर्ष 2011 के अनुसार तीन लाख 52 हजार हो गई। नए इलाके जलालनगर बाहर चुंगी, शहर खास मुहाल बस्ती वेगम, अजीजगंज का शेष भाग, मढ़ा का शेष भाग, नवादा इंदेपुर का शेष भाग, लालपुर, शहर खास बाहर दक्षिणी चुंगी, तराई, अहमदपुर, निवाजपुर का अंदर, अहमदपुर, निवाजपुर का बाहर, रोजा नोटिफाइड एरिया, लोको, रसूलपुर जहानगंज, सराय छतौना, रहचुलिया शामिल हो गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
अमृत योजना के दूसरे चरण का काम शुरू होना है। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इससे नगर निगम के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों को आच्छादित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सके।
- सौरभ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जल, नगर निगम