{"_id":"eee3d79c66e659185ae089f11b982b04","slug":"amrit-kalash-man-proceeded-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत कलश लेने रवाना हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत कलश लेने रवाना हुए भक्त
पुवायां।
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां इंटर कॉलेज के मैदान पर मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के माध्यम से होने वाले दुर्गा जागरण के लिए अमृत कलश और पवित्र ज्योति लेने समिति के सदस्य शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां वैष्णो देवी और मां ज्वाला जी के लिए रवाना हुए।
पंडित शिवलाल शास्त्री के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने देवस्थान मंदिर में देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद पवित्र ध्वज को लेकर सदस्य ढोल नगाड़ों के साथ रंग अबीर उड़ाते हुए बाबा कबीरदान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा के बाद ध्वज को पुवायां इंटर कालेज के मैदान पर स्थापित किया गया। इसके बाद तमाम सदस्यों को यात्रा के लिए रवाना किया गया।
जागरण समिति के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि सबसे पहले सदस्य बरेली में बालाजी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद सहारनपुर में नौगजा पीर की मजार पर चादरपोशी की जाएगी। अगले दिन शाकुंभरी देवी, जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर होते हुए जम्मू पहुंचकर मां वैष्णो देवी दरबार से पवित्र अमृत कलश लिया जाएगा। इसके बाद चामुंडा देवी, कांगड़ा जी, नैना देवी, बाबा बालकनाथ, चिंतपूर्णी होते हुए मां ज्वाला जी पहुंचकर हवन कर पवित्र ज्योति लेकर वापसी होगी। ध्वज यात्रा में समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे।