फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amitabh Thakur raised questions on the arrest of the accused of smuggling

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल

Mon, 26 Sep 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

मदनापुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने सवाल उठाया है।अफीम बरामद होने का दावा करते हुए जेल भेजा गया था।रिटायर आईपीएस द्वारा मामले को उठाने के बाद एसपी एस.आनंद ने सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन
Amitabh Thakur raised questions on the arrest of the accused of smuggling

विस्तार

शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने सवाल उठाया है। पुलिस ने सात सितंबर को लालू व एक अन्य व्यक्ति को अफीम के साथ पकड़ने का दावा करते हुए जेल भेजा था। अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर मामले को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की। सीओ सिटी को जांच दी गई है।
विज्ञापन

सात सितंबर को मदनापुर पुलिस ने चौहान ढाबा के पास हरे रंग की कार से अंशू गुप्ता निवासी गांधीनगर थाना जलालाबाद व लालू निवासी ढुकरी कलां मदनापुर को गिरफ्तार किया था। अफीम बरामद होने का दावा करते हुए जेल भेजा गया था। अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो जारी करते हुए शाहजहांपुर पुलिस को टैग किया है। उन्होंने गिरफ्तारी को फर्जी करार दिया है। दावा है कि वीडियो में दिख रहा कि दोपहर 3.45 बजे पुलिस ने लालू को कार में बैठाया और डेढ़ घंटे के बाद अफीम में पकड़े जाना दिखा दिया। रिटायर आईपीएस द्वारा मामले को उठाने के बाद एसपी एस.आनंद ने सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। हमने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि लालू को कार में बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे। डेढ़ घंटे के बाद उसकी अफीम के साथ गिरफ्तारी दिखा दी। यह फर्जी मामला प्रतीत हो रहा है। जरूरत पड़ी तो शाहजहांपुर आकर एसपी से मिलकर मामले को उठाएंगे। - अमिताभ ठाकुर, रिटायर आईपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed