फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Along with the main, participants will be able to present models on seven sub-topics

Shahjahanpur News: मुख्य के साथ सात उप विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर सकेंगे प्रतिभागी

Mon, 23 Sep 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Along with the main, participants will be able to present models on seven sub-topics
शाहजहांपुर। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की ओर से जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें मुख्य के साथ सात उप विषय पर भी विद्यार्थी माॅडल प्रस्तुत कर सकेंगे। जिले में 16 व 17 अक्तूबर को जीआईसी में प्रदर्शनी लगेगी। इसमें चयनित मॉडलों को मंडल व राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रर्दशनी वर्ष 2024 का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी रहेगा। इसके अंतर्गत सात उप विषय भी रखे गए हैं। इनमें भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातायात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन शामिल है।
विज्ञापन


बताया कि जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 जूनियर संवर्ग में हाईस्कूल स्तर तक बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन बेसिक विद्यालय एवं केजीबीवी के बालक-बालिकाएं तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 10 तक के बालक-बालिकाएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर संवर्ग में इंटरमीडिएट माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-11 एवं 12 के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। अध्यापक संवर्गों में सभी डायट प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, छात्राध्यापक तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र के अधीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता सहायक अध्यापक अपने शैक्षणिक विषयों जैसे-भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर विज्ञान, बायो केमेस्ट्री, पर्यावरणीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, पृथ्वी तथा अंतरिक्ष विज्ञान आदि विषयों के माॅडल प्रस्तुत कर सकेंगे।

जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जनपद के डायट के प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, छात्राध्यापक, माध्यमिक शिक्षा परिषद के माध्यमिक विद्यालय एवं बेसिक शिक्षा परिषद उप्र के बेसिक विद्यालय के (बालक-बालिकाओं) तथा कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की बालिकाओं की सहभागिता रहेगी।


राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 के दौरान बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए प्रदर्शनी की एक संध्या में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका विषय सतत स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए श्री अन्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed