फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All cooperative societies are being computerized: JPS Rathore

सभी सहकारी समितियों को किया जा रहा कंप्यूटरीकृत : जेपीएस राठौर

Wed, 23 Oct 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 23 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
All cooperative societies are being computerized: JPS Rathore
खुदागंज में बी-पैक्स के गोदाम का लोकार्पण करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत: आयोजक
खुदागंज। सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने मंगलवार को कस्बा समेत चरखौला गांव बी पैक्स सहकारी समितियों के नवनिर्मित गोदामों का लोकार्पण किया। उन्होंने सहकारिता के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। कहा कि सभी समितियों को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि एलईडी, कंप्यूटर और प्रिंटर की सभी बी पैक्स (समिति) पर व्यवस्था कर दी गई है। ये समितियां अब मिनी बैंक के रूप में कार्य करेंगी। जिला सहकारी बैंक सहित भूमि विकास बैंक भी कृषकों को सबसे सस्ता लोन देगी। इसी क्रम में गुजरात व महाराष्ट्र की तरह प्रदेश में भी सहकारी दुग्ध डेयरी खोल कर दुग्ध उत्पादकों व निर्यातकों को बढ़ावा दिया जाएगा। सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि डीएपी, यूरिया आदि खादों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया नैनो डीएपी के इस्तेमाल को जागरूक किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि इस क्षेत्र में सहकारिता के कई अच्छे कार्य हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा कि अब किसानों से लोन पर न तो कमीशन मांगा जाता है और न ही खाद की कालाबाजारी हो रही है। डीसीबी के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक सहकार से समृद्धि के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। समारोह में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, सहायक आयुक्त सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह, डीसीबी के महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति उप्र पैक्स फेड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान संजीव गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed