फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alert of rising water level in Garra and Khannaut rivers

Shahjahanpur News: गर्रा और खन्नौत नदी में जलस्तर बढ़ने का अलर्ट

Sat, 14 Sep 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Alert of rising water level in Garra and Khannaut rivers
खन्नौत नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बारिश की वजह से लगातार बढ़ रहा है। दियूनी बैराज से 38,966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गर्रा नदी का जलस्तर तीन मीटर तक बढ़ सकता है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदा नहर खंड के मुताबिक वर्तमान में गर्रा नदी का जलस्तर 144.50 मीटर है। शुक्रवार को 0.45 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, खन्नौत नदी का जलस्तर 143.50 मीटर है। शुक्रवार को 0.80 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि उत्तराखंड और पीलीभीत में भारी वर्षा हुई है। पीलीभीत के दियूनी बैराज से शुक्रवार को 38,966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो कि जिले की सीमा में तीन दिन के अंदर प्रवेश कर जाएगा। इससे गर्रा का जलस्तर तीन मीटर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पीलीभीत के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश होने से आने वाले तीन दिनों में खन्नौत नदी का जलस्तर दो मीटर तक बढ़ने की संभावना है। शारदा नहर खंड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी ने जलस्तर में वृद्धि की संभावना के जताते हुए निकटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट करते हुए निगरानी कराने का अनुरोध प्रशासन से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राहत बचाव कार्य के लिए बुलाई पीएसी बटालियन
बाढ़ आने की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बरेली से पीएसी की एक बटालियन को बुला लिया गया है। पीएसी बाढ़ राहत बचाव कार्य के लिए अपने साथ स्टीमर और नावों को लेकर आए हैं। बटालियन को हनुमानधाम स्थित शेल्टर हाउस में ठहराया गया है।

-----
पहाड़ों में अधिक बारिश होने की वजह से दियूनी बैराज से गर्रा नदी में 38,966 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले तीन दिन में जनपद की सीमा में प्रवेश कर सकता है। इससे गर्रा नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी। खन्नौत नदी का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed