{"_id":"6a0c9ed3fa75ac27ca0e932b","slug":"alert-issued-to-protect-buses-from-fire-incidents-during-summer-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173778-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी में बसों को अग्निकांड से बचाने के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी में बसों को अग्निकांड से बचाने के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है।
निगम ने अग्निकांड से बचाने के लिए बसों में अग्निशमन यंत्र, वॉयरिंग आदि को चेक कर कटी-फटी होने पर टेपिंग कराने के लिए निर्देश दिए हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यालय से आए पत्र के बाद बस में ऑयल लीकेज के दोष को चेक करते हुए इंजन की नियमित सफाई के लिए कहा गया है।
बस में म्यूजिक सिस्टम, अतिरिक्त लाइट, सजावटी लाइटें लगाने पर रोक रहेगी। रास्ते में बैटरी से लूज कनेक्शन लेकर मोबाइल चार्जर व ईटीएम चार्जर नहीं लगाए जा सकेंगे। निगम व अनुबंधित बसों की हर महीने जांच के निर्देश दिए गए हैं। संवाद