फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alert as soon as the siren sounded, city dwellers switched off the lights

Shahjahanpur News: सायरन बजते ही अलर्ट, शहरवासियों ने बंद की बत्ती

Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Alert as soon as the siren sounded, city dwellers switched off the lights
शाहजहांपुर में ब्लैकआउट के दौरान वाहनों की लाइट जलाकर निकलते लोग। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। नागरिक सुरक्षा माॅक ड्रिल का बुधवार शाम मिला-जुला असर देखने को मिला। 7:59 बजते ही ओसीएफ का सायरन सुनकर कुछ लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों की बत्तियां बंद कर दीं। हालांकि, सड़कों पर लोग हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए।
मॉक ड्रिल के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर ली थीं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों, एसडीएम के साथ दोपहर में बैठक की थी। डीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा था कि वे अपने घरों में बिजली बंद कर दें और खिड़की और दरवाजे बंद कर लें। इस दौरान किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें।
विज्ञापन

तय समय पर सायरन बज गया। कुछ लोगों ने अपने घरों की लाइट तो बंद कर दीं, लेकिन सड़कों पर लगीं स्ट्रीट लाइटें खुली रहीं। कुछ लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर लिए। रात 8:10 बजे लोगों ने लाइट खोली। 10 मिनट का समय कौतूहल का विषय रहा। बच्चे घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं भी घर में काम छोड़कर बैठ गईं, लेकिन कुछ लोग इसका मजा बाइकों से घूमकर लेते हुए दिखाई दिए।
इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी देहात भावरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत समेत अन्य अधिकारी ने सड़कों पर पैदल भ्रमण करके जायजा लिया। लोगों से माॅकड्रिल के दाैरान घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed