फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akhilesh Yadav targeted BJP in Shahjahanpur rally

शाहजहांपुर में बोले अखिलेश: 400 पार का नारा देने वालों की भाषा बदल गई; भाजपा को बताया झूठ का शहंशाह

Wed, 08 May 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 May 2024 05:44 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना। 
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted BJP in Shahjahanpur rally
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार का नारा देने वालों की भाषा ही बदल गई है। आजकल बड़ी-बड़ी होर्डिंग में डबल इंजन की सरकार का एक इंजन ही गायब हो गया है। भाजपा वालों ने पहले ही स्वीकार कर लिया कि खटारा इंजन को बदल देना है।

विज्ञापन

 
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित मैदान में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ के शहंशाह भाजपा वालों के खिलाफ मतदान कर इनका सफाया कर देना। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री भी शाहजहांपुर आए थे। लखनऊ वाले भी आने वाले होंगे। दोनों सरकारों ने बड़े-बड़े वादे और बातें की। उनका हिसाब-किताब करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव विकसित यात्रा निकालने वाले किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं दे पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

पेपर लीक का मुद्दा उठाया
उन्होंने ऐलान किया कि गठबंधन की सरकार आई तो एमएसपी कानून लागू होगा। साथ ही किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य भी दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने पेपर लीक के मुद्दे को उठाते हुए युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार नौजवानों ने सोचा था कि पेपर लीक नहीं होगा, लेकिन दो दिन परीक्षा कराने के बाद फिर से पेपर लीक हो गया। सरकार युवाओं को रोजगार और नौकरी नहीं दे पा रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने वोट के लिए राशन में रिफाइंड, दाल और चने तक दिए, लेकिन अब वह बाजरा दे रहे हैं। बोले कि गठबंधन की सरकार बनने पर राशन की मात्रा बढ़ाएंगे, साथ ही पैकेट वाला आटा देने के साथ डाटा भी दिया जाएगा। वह बोले कि सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप दिया गया था। भाजपा वालों ने उसकी भी नकल कर ली। युवाओं को सरकार ने इतनी खराब क्वालिटी का स्मार्टफोन दिया कि उस पर अंगुली घिसते रहो, तब भी नहीं चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed