फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   akhilesh yadav

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पहुंचेंगे बंडा और शाहजहांपुर

Wed, 06 Oct 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
शाहजहांपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सुनारिनाथ मंदिर पर पुजारी से जानकारी - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को शाहजहांपुर आएंगे। वह बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर में पूजा करेंगे और नानकपुरी गुरुद्वारे में अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा के आवास पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव को पहले 18 सितंबर को नानकपुरी गुरुद्वारे पहुंचकर संत सुखदेव सिंह की बरसी में भाग लेना था। मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया था। छह अक्तूबर को नानकपुरी गुरुद्वारा और शाहजहांपुर आने का कार्यक्रम तय हुआ। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद ने हेलिपैड, कार्यक्रम स्थल और सुनासिर नाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सपा नेता उपेंद्रपाल, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री आदि ने डीएम, एसपी को बताया कि अखिलेश यादव सुनासिरनाथ मंदिर पहुंचकर मत्था टेकेंगे। एसपी ने कहा कि मंदिर परिसर में लिंटर का निर्माण होने के कारण उनका मंदिर आना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। उन्होंने नेताओं से भी अखिलेश यादव की सुरक्षा में लगे कर्मियों से बात कर अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव नानकपुरी गुरुद्वारे में अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाहजहांपुर जाएंगे। वहां रोजा थर्मल पावर परिसर में उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। वह पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचकर पूर्वमंत्री को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। सपा के पुवायां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उपेंद्र पाल ने बताया कि अखिलेश यादव सुनासिर नाथ मंदिर जाएंगे।
अखिलेश यादव के आने से सीमावर्ती पीलीभीत और लखीमपुर जनपद से भी लोग नानकपुरी पहुंच सकते हैं। यहां अखिलेश यादव की सभा आदि का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन वह संगत को संबोधित कर सकते हैं। इस कारण पुलिस, प्रशासन सुरक्षा की रणनीति तय करने में जुटा है।
कार्यक्रम को लेकर खुफिया एजेंसियां सक्रिय
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। खुफिया विभाग सूत्रों से तमाम पहलुओं पर इनपुट जुटाने में लगा हुआ है। इस समय लखीमपुर मामले में हाई अलर्ट है। शाहजहांपुर जनपद लखीमपुर से सटा हुआ है। घटना को लेकर किसानों में आक्रोश है। अब अखिलेश यादव के बंडा आने को लेकर पुलिस, प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है।
खुफिया विभाग का मानना है कि अखिलेश यादव लखीमपुर की घटना पर भी बोल सकते हैं। ऐसे में यहां जुटने वाली भीड़ आदि के बारे में भी इनपुट जुटाने का काम शुरू हो गया है। अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर नानकपुरी गुरुद्वारे से एक किमी दूर गुरुनानक इंटर कॉलेज देवरास में उतरेगा। एसडीएम सतीश चंद्रा और सीओ बीएस वीरकुमार ने भी हेलिपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। संवाद
पूर्व मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रम हैं। बंडा के कार्यक्रम की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण और शहर में होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी एसपी सिटी को दी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुछ पुलिस बल आसपास के जिलों से बुलाया गया है। वहीं रात तक इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
एस आनंद, एसपी
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी प्रोटोकाल के अनुसार की जा रही है। पुुलिस प्रशासन के अधिकारियों को व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगाया गया है । इंटरनेट सेवाएं रात तक बहाल कर दीं जाएंगी।

इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो कार्यक्रम हैं। उनकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ती सिंह वर्मा और स्व. कोविद कुमार सिंह को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे।
तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed