फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   akhilesh yadav said atrocities on farmers bjp overtook the british

अखिलेश का हमला: किसानों पर अत्याचार कर भाजपा ने अंग्रेजों को पछाड़ा, सबक सिखाने के लिए सभी वर्ग रहें तैयार

Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 12:39 AM IST
सार

पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ठोकने वाली, कुचलने वाली और मुंह बंद करने वाली सरकार है। इस सरकार में आवाज उठाने वालों पर मुकदमे लादे जा रहे हैं।

विज्ञापन
akhilesh yadav said atrocities on farmers bjp overtook the british
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों पर अत्याचार के मामले में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अंग्रेजी शासन को भी पीछे कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने के लिए सभी वर्गों के लोग तैयार रहें । 

विज्ञापन


वह बुधवार को दोपहर इंदिरानगर कॉलोनी में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की श्रद्धांजलि सभा और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के आवास प्रसाद भवन में स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों से सभी वर्ग परेशान हैं, लेकिन किसानों के आगे सबसे बड़ा संकट है। वह कोई मांग करते हैं तो उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं। हाल ही में सभी ने लखीमपुर को देखा। वहां किसान अपनी बात रखने गए तो गृह राज्यमंत्री के बेटे और उनके लोगों ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। ऐसी हिटलरशाही इससे पहले कभी नहीं देखी गई।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ठोकने वाली, कुचलने वाली और मुंह बंद करने वाली सरकार है। इस सरकार में आवाज उठाने वालों पर मुकदमे लादे जा रहे हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में किसानों के उत्पीड़न, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। जैसी नाराजगी भाजपा की सरकार के प्रति लोगों में दिखाई दे रही है, उसको देखते हुए लग रहा है कि सपा चार सौ सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। तीन नए कृषि कानून लाना, किसानों की आय दोगुनी न कर महंगाई बढ़ाना और आंदोलन करने पर कुचलकर किसानों को मार देना भाजपा की तानाशाही को दिखाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया गया। अब सरकार को समझ आ गई है, इसीलिए अब नेताओं को जाने दिया जा रहा है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राममूर्ति के परिवार का साथ देगी सपा
पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि वह शुरू से सपा के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे। कार्यकर्ताओं की भीड़ को पूर्व मंत्री की लोकप्रियता का प्रमाण बताते हुए उन्होंने कहा कि इतना जन समर्थन उसी को मिलता है जो जनता का नेता होता है। इसलिए पार्टी के लोगों की यह जिम्मेदारी है कि इस परिवार का साथ देते रहें। पिंटू यादव के संचालन में हुई सभा में पीलीभीत के सपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, एमएलसी की पूर्व पार्टी प्रत्याशी रेनू मिश्रा, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विपिन यादव, स्तुति गुप्ता, शैलेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक राजेश यादव, ब्रह्मस्वरूप सागर, सपा विधायक शरदवीर सिंह, मनीष अग्रवाल, डॉ. नवनीत यादव मौजूद रहे। 


समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए जयेश प्रसाद
पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के अलावा तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रसाद परिवार के समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। जयेश प्रसाद ने अखिलेश यादव को माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें करीब 1300 लोगों की सूची सौंपी, जो सपा में शामिल हुए। पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद इससे पहले भाजपा में थे, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने में उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। जयेश प्रसाद हाल ही उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए जितिन प्रसाद के चचेरे भाई हैं। ब्राह्मण युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जागृत प्रसाद, प्रदेश प्रभारी राकेश मोहन मिश्रा, राजू मिश्रा, पूर्व विधायक पुत्तू यादव, जीवेश प्रसाद, पूर्व विधायक विजय पाल आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed