फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agricultural land in the city will become more expensive, circle rates proposed for the first time in nine new colonies.

Shahjahanpur News: शहर में कृषि भूमि और हो जाएगी महंगी, नौ नई कॉलोनियों में पहली बार सर्किल रेट प्रस्तावित

Fri, 07 Nov 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agricultural land in the city will become more expensive, circle rates proposed for the first time in nine new colonies.
सदर का उपनिबंधक कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। शहरी क्षेत्र में जमीन के भाव बढ़ने लगभग तय है। पॉश कॉलोनियों, हाईवे किनारे, आवासीय, व्यावसायिक और कृषि योग्य भूमि भी महंगी करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्रशासन ने नक्शा पास नौ काॅलोनियों में पहली बार सर्किल रेट लागू किया है। अब जमीन की खरीद में अधिक स्टांप शुल्क चुकाना पड़ेगा। शून्य से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जनपद के सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अवलोकन के लिए उप निबंधक कार्यालय में इसकी सूची चस्पा की जाएगी। 21 नवंबर तक इसके लिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीएम स्तर पर नया सर्किल रेट प्रभावी हो जाएगा। विनियमित क्षेत्र में नक्शा पास पॉश कॉलोनियों, हाईवे किनारे की जमीन, आवासीय, व्यावसायिक और कृषि योग्य भूमि के सर्किल रेट में शून्य से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

--
इन कॉलोनियों में पहली बार तय हुआ सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर (रुपये में)
-ग्रीन रेजीडेंसी कॉलोनी, मिश्रीपुर 22000
- विपिन एंक्लेव, नगरिया बहाव 30000
- लिटिल स्टेट, हथौड़ा बुजुर्ग 22000
-रायल स्टेट, अजीजगंज 30000
-सिटी एंक्लेव, अकर्रा रसूलपुर 22000
- श्याम वाटिका, परवेजपुर 14000
- श्रीजी एंक्लेव, सल्लियां 21000
- रामवाटिका, अकर्रा रसूलपुर 22000
- गुलमोहर पार्क, मढ़ा 22000
--
20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक बढ़ी कीमत

अहमदपुर नियाजपुर, अटसलिया, अकर्रा रसूलपुर, चौड़ेरा बांगरा, जमुका, जमुही, लोधीपुर, लौका, लालपुर, जमौर, नवादा इंदेपुर, सल्लिया, मिश्रीपुर, मौजमपुर, मढ़ा, शहर खास टुकड़ा दोयम, शहर खास मोहल्ला बस्तीबेगम, शहर खास उत्तरी बाहर चुंगी, शाहजहांपुर दक्षिणी बाहर चुंगी, शाहजहांपुर उत्तरी बाहर चुंगी, सराय खास, सराय खास छतौना की कीमत दो से बढ़कर दो करोड़ 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित की गई है। ये अधिकतर शहर के वे इलाके हैं जहां वर्तमान में खेती हो रही है लेकिन धीरे-धीरे प्लॉटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर की पॉश कॉलोनियों में प्रस्तावित सर्किल रेट की स्थिति (प्रति वर्ग मीटर राशि, रुपये में) कॉलोनी पहले रेट प्रस्तावित रेट

किशन एंक्लेव, मौजमपुर 10200 15000
ग्रीन सिटी, मिश्रीपुर 15000 20000
गोविंद कुंज कॉलोनी, साउथ सिटी के पीछे 16200 23000
ग्रीन गार्डन इप्सा कॉलोनी, नवादा इंदेपुर 15000 18000
एनटीआई कॉलोनी, लोधीपुर 14000 18000
प्रताप एंक्लेव 19000 21000
मॉडल टाउन, हथौड़ा बुजुर्ग 13500 22000
मेघा सिटी, लालपुर 16800 22000
साउथ सिटी 17600 18000
सिटी पार्क 20000 26000
दुर्गा एंक्लेव 16200 18000
--
जिले मेंं सर्किल रेट में शून्य से 15 फीसदी का इजाफा प्रस्तावित किया गया है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, कृषि भूमि शामिल हैं। इसके लिए 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसको प्रभावी कर दिया जाएगा।
- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed