{"_id":"fc777724c1b2da1c4847a5370188b992","slug":"after-worship-ganesh-ram-leela-removed-from-the-field-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के बाद रामलीला मैदान से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के बाद रामलीला मैदान से निकाली शोभायात्रा
शाहजहांपुर
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर के रामलीला मेले में बृहस्पतिवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन किया गया और इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
रामलीला मेले में गणेश पूजन के बाद हनुमत ध्वज की स्थापना की गई। इसके बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजभवन पहुंची। राजभवन में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई, इसके बाद शोभायात्रा वापस मेले मैदान में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल देवताओं के प्रतिरूप आकर्षण का केंद्र रहे। रामलीला मेले में लीला का कार्यक्रम 10 अक्तूबर को भगवान शंकर की बारात के साथ शुरू होगा। धनुष यज्ञ 14 अक्तूबर, लंका दहन 21 अक्तूबर और मेले के समापन पर कवि सम्मेलन 27 अक्तूबर को होगा।
मेला मंत्री राकेश चंद्र मिश्रा और बाजार प्रभारी गंगाराम मिश्रा ने बताया कि दिन में कलाकार रामलीला और रात्रि में शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन करेंगे। मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नशे की हालत में घूमते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शोभायात्रा में मेला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, रामनिवास मिश्रा, राकेश गुप्ता, राजकमल वर्मा, मुकेश कटियार, केके गुप्ता, मनोज सिंह, अजय सिंह, ब्रजकिशोर कटियार, उमेशचंद्र गुप्ता सहित मेला कमेटी के सदस्यों का सहयोग रहा।