{"_id":"6897900f8d9fb70c540164b7","slug":"after-the-rain-the-sun-coming-out-from-behind-the-clouds-increased-the-humidity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150077-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश के बाद बादलों की ओट से निकली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश के बाद बादलों की ओट से निकली धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिमझिम फुहारें गिरने का सिलसिला देर रात से शनिवार सुबह तक जारी रहने से न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री घटकर 25.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में भी कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं।
शुक्रवार शाम से चली पुरवा हवा अपने साथ बादल भी ले आई। इस कारण देर रात से बूंदाबांदी होने लगी और शनिवार को सुबह आठ बजे तक 3.6 मिमी पानी बरसा। दिन में नौ बजे बादलों से ढका आसमान थोड़ा खुला, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बादल घने हो गए और दो घंटे बाद फिर से बूंदाबांदी होने लगी। दोपहर एक बजे तक 2.4 मिमी पानी फिर बरस गया। इससे पुरवाई में थोड़ी शीतलता आई, लेकिन बाद में बादल छटने और धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक शनिवार को शाम चार बजे तक सामान्य से दस अंक बढ़ गया है, लेकिन वायुदाब बढ़ने से फिलहाल मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उनका कहना है कि शनिवार को सुबह से तेज हवा चलेगी, लेकिन ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश होने की भी संभावना है।