{"_id":"676866caf9d4368023085a54","slug":"after-seeing-the-wife-of-a-railway-employee-wearing-jewellery-at-the-wedding-a-conspiracy-to-steal-it-was-hatched-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134074-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेल कर्मी की पत्नी को शादी में जेवर पहन जाते देख रची चोरी की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेल कर्मी की पत्नी को शादी में जेवर पहन जाते देख रची चोरी की साजिश
Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी अभिषेक। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर/रोजा। हैदराबाद में कार्यरत रेलवे कर्मचारी पवन कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये का माल बरामद किया है। आरोपियों ने रेलवे कर्मचारी की पत्नी को शादी में जेवर पहनकर जाते देखने के बाद वारदात की साजिश रची थी।
रोजा थाना क्षेत्र के गांव अटसलिया निवासी पवन कुमार रेलवे में कार्यरत हैं। पिछले दिनों उनकी पत्नी मकान को बंद कर हैदराबाद गई थीं। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पवन की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक वर्मा उर्फ चंगुला निवासी ग्राम अटसलिया को ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर जेवर भी बरामद किए हैं। उसका साथी नाटी उर्फ कुलदीप फरार चल रहा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पवन का बंद मकान देखकर दोनों ने चोरी की योजना बनाई थी। सात दिसंबर को मकान का ताला तोड़ते समय जाग होने पर वे भाग गए थे। 11 दिसंबर को दरवाजे का ताला आरी से काटकर अंदर घुसे और जेवर व नकदी समेट कर जंगल में बांट लिया। मकान मालिक के हैदराबाद से आने की सूचना पर नाटी भाग गया।
विज्ञापन
अभिषेक भी भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभिषेक ने बताया कि पवन की पत्नी को शादी समारोह में जेवर पहने देखा था। तभी चोरी करने की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने पहले भी ग्राम कुआंभोझ में दोनों ने तीन घरों में नकबजनी की थी। वहां से रुपये हाथ लगे थे। पुलिस ने 12 ग्राम सोना, 520 ग्राम चांदी और 4500 रुपये बरामद किए हैं।