{"_id":"5735dcfd4f1c1b816b919865","slug":"after-receiving-instructions-to-prevent-wage-dumping-of-refuse-collecto","type":"story","status":"publish","title_hn":" कूड़ा मिलने पर सफाई कर्मी का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा मिलने पर सफाई कर्मी का वेतन रोकने के निर्देश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 14 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला सरदार नगर में अचानक पहुंची एसडीएम वंदना त्रिवेदी को कई जगह लगे कूड़े को देखकर पारा हाई हो गया और उन्होंने मौके पर ही पालिका कर्मियों को तलब कर जमकर फटकार लगाई। साथ ही इस मोहल्ले के सफाई कर्मी के वेतन रोके जाने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने पालिका प्रशासन को दो दिन के अंदर सफाई व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि उक्त मोहल्ले में जहां तहां गंदगी फैले होने की शिकायत मिलने पर वह अचानक वहां पहुंची तो कई जगह कूड़ा लगा हुआ मिला। बताया कि संबंधित मोहल्ले के सफाईकर्मी का वेतन रोके जाने के साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश ईओ एनके गुप्ता को दिए गए। साथ ही उन्हें नगर की सफाई व्यवस्था में दो दिन के अंदर सुधार लेने की चेतावनी भी जारी की गई है। बताया कि इसके बाद किए जाने वाले निरीक्षण में गंदगी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन