{"_id":"6536c0e2483c57de320bbd74","slug":"after-reaching-her-lovers-house-the-girl-started-insisting-on-marriage-the-family-called-the-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-6916-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेमी के घर पहुंचकर किशोरी करने लगी शादी की जिद, परिजनों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेमी के घर पहुंचकर किशोरी करने लगी शादी की जिद, परिजनों ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में किशोरी प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। वह शादी करने की जिद करने लगी। इस पर युवक के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले आई। यहां भी प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी रही। देर तक पुलिस वाले उसे समझाने का प्रयास करते रहे।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक से सालभर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनके मिलने-जुलने की जानकारी घरवालों को मिली तो उन्होंने आपत्ति जताई। सोमवार सुबह किशोरी युवक के घर पहुंच गई और शादी किए जाने की जिद करने लगी।
सूचना पाकर किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और किशोरी को घर लाने का प्रयास किया। किशोरी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और युवक को थाने ले आई। यहां भी किशोरी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। लड़की नाबालिग है। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद