फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After Mohanpur, tiger was seen near Dhakna Lahiya.

Shahjahanpur News: मोहनपुर के बाद ढकना लहिया के पास दिखा बाघ

Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
After Mohanpur, tiger was seen near Dhakna Lahiya.
खुटार के गांव ढकना लकिया के पास दिखा बाघ। स्रोत पाठक
खुटार। गांव ढकिना लहिया में भुइंहार बाबा स्थान की पुलिया के पास शुक्रवार रात 11 बजे बाघ देखे जाने के बाद लोगों ने जमकर शोर शराबा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कुछ लोग कार से गांव ढकना लहिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास बाघ दिखने पर उन्होंने कार रोक ली और बाघ का वीडियो बनाने का प्रयास किया लेकिन लाइट देखकर बाघ खेतों में चला गया। कार सवार लोगों ने गांव में लोगों को कॉल कर बाघ होने की सूचना दी। इसके बाद तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर शोर शराबा करते हुए पुलिया की ओर आए लेकिन बाघ नहीं दिखा।

दो दिन पूर्व ढकना लहिया से कुछ दूर गांव मोहनपुर में श्मशान स्थल के पास भी बाघ देखा गया था। वन रक्षक संतोष गौड़ ने बताया कि ढकना लहिया गांव के पास बाघ दिखाई देने की सूचना मिली थी। जांच कर बाघ की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के लोगों ने बात कर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed