फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After Khirnibagh, leakage occurred on Chowk to Charkhambha road

Shahjahanpur News: खिरनीबाग के बाद चौक से चारखंभा रोड पर हुआ लीकेज

Sat, 27 Apr 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
After Khirnibagh, leakage occurred on Chowk to Charkhambha road
चौक से चारखंभा रोड पर लीकेज ठीक करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। खिरनीबाग में जलापूर्ति की पाइप लाइन लीकेज ठीक करने के बाद सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई। वहीं दूसरी ओर चौक से चारखंभा रोड पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पड़ी जलापूर्ति की पाइप लाइन में लीकेज मिलने की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराने के साथ ही नई जलापूर्ति की लाइनें बिछाए जाने का काम शहर भर में किया गया है। पिछले दिनों खिरनीबाग में जीआईसी खेल मैदान के सामने लीकेज होने पर उसको ठीक करने में तीन-चार दिन लग गए थे। लीकेज के प्वाइंट को ढूंढने के लिए सड़क को काफी लंबा-चौड़ा खोदना पड़ा था। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग ने यहां पर लीकेज को ठीक करवा दिया। लेकिन सड़क की मरम्मत के नाम पर मिट्टी डाल खानापूरी कर छोड़ दिया गया। धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी होती रही। वहीं दूसरी ओर चौक से चारखंभ रोड पर होम्योपैथिक चिकित्सक रवि मोहन के क्लीनिक के सामने पानी की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इससे पानी निकलने की सूचना पर जलकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और सड़क को खोदकर लीकेज ठीक करने में जुटे रहे। यहां पर भी राहगीरों व वाहन चालकों को कई बार आने-जाने में दिक्कत हुई। वहीं जलकल विभाग के एई सूरज कुमार ने बताया कि लीकेज को देर रात तक ठीक करवा दिया जाएगा। जलापूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed