{"_id":"6956a376843b2b9b001000b3","slug":"after-celebrations-and-revelry-the-new-year-began-with-prayers-and-worship-at-the-temples-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161897-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जश्न व मस्ती के बाद देवालयों में पूजा अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जश्न व मस्ती के बाद देवालयों में पूजा अर्चना के साथ नए साल की शुरुआत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद उद्यान में नव वर्ष पर धूप खिलने पर मस्ती करते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। नए साल का सवेरा नया जोश और नई उम्मीद लेकर आया। आधी रात के बाद तक जश्न में डूबे रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को नववर्ष का पहला दिन अपने आराध्यों के चरणों में सिर झुकाकर मनाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए काफी भीड़ रही।
नए साल के मौके पर लोगों ने मंदिरों का रुख किया। टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, बाबा विश्वनाथ मंदिर, फूलमती मंदिर, चौकसी नाथ मंदिर, बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर लाइन लगवाकर दर्शन कराए गए। लोगों ने देव प्रतिमाओं के सामने श्रद्धा के साथ सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। लोगों ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही सेल्फी भी ली। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के गेट पर पुलिस तैनात रही। दोपहर तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
इसी तरह सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में पहुंचकर शीश नवाया तो झंडाकलां स्थित दरगाहों व हजरत बूलन शाह, मोहल्ला हाथीथान में हजरत बूलन शाह की दरगाह पर लोगों ने नए साल पर हाजिरी देकर फातिहाख्वानी की।
विज्ञापन
--
शहीद पार्क पर उमड़े लोग, खूब की मस्ती
पिछले कई दिनों से सर्दी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार को हल्की धूप निकलने से राहत मिली। हल्की धूप निकलने से शहीद पार्क में भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं ट्रेन में बैठकर खूब मस्ती की। युवाओं ने भी अपना समय व्यतीत किया। इस बीच व्यंजनों का आनंद भी लिया गया।
--
एक-दूसरे को दिए उपहार, फूलाें की खूब हुई बिक्री
नव वर्ष के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को उपहार दिए। इसके अलावा फूलों की बिक्री भी खूब हुई। लोगों ने फूल देकर नए साल की मुबारकबाद दी। इस दौरान सदर बाजार, घंटाघर समेत कई स्थानों पर फूलों की दुकानें लगाई गईं थी।
--
आज की रात...गीत पर खूब थिरके युवा
बृहस्पतिवार को नए साल के मौके पर कई जगह पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया। युवाओं ने ‘आज की रात’...गीत पर खूब नृत्य किया। युवाओं व युवतियों ने भी नृत्य कर धूम मचाई। कोचिंग संस्थानों, होटलों व रेस्टोरेंट में लोग गीतों पर डांस करते रहे। वहीं, दूसरी ओर होटलाें व रेस्टोरेंट की लोगाें की भीड़ रही।
--
फोटो 12 व 13, 17
बच्चों के साथ मनाया नया साल, बांटे गर्म कपड़े
विभिन्न संगठनों ने स्कूली बच्चों के साथ नए साल का जश्न मनाया। भोर फाउंडेशन ने पुवायां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेबा में बच्चों को गर्म कपड़े व उपहार बांटे। फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने स्कूल में हुए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से समाज के निम्न वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम चला रही हैं। फाउंडेशन मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों को दिलाने का कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य सरकार के साथ मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सशक्त बनाना है। युवाओं में तंबाकू के चलन के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। शिक्षिका पल्लवी वर्मा के साथ बच्चों को उपहार बांटे।
नियामतपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों को कंबलों का वितरण किया। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रधान अभय यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले सभी ने हवन भी किया।
शुभकामना सेवा समिति ने बरेली मोड़ कार्यालय पर जरूरतमंदों को 50 शाल व 15 कैप का वितरण किया। अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष डाॅ. सुषमा सक्सेना, कोषाध्यक्ष शुभा गुप्ता, प्रबंधक अमित जौहरी आदि मौजूद रहे।
मानवता वेलफेयर सोसायटी ने नववर्ष पर जरूरतमंदों को कंबल व मिठाई का वितरण किया। संस्था के अमित श्रीवास्तव ने कुष्ठ आश्रम, पुवायां रोड स्थित बस्ती व बूचड़ी में कार्यक्रम किया। बस्ती के बच्चों के साथ केक भी काटा। इसी तरह ग्राम पींग में बड़ी संख्या में बुजुर्ग व जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिए गए। नीरा श्रीवास्तव, आकांक्षा मिश्रा, दिव्यांशी, अनुराधा पांडे, शगुन, मोहम्मद शादान आदि मौजूद रहे।
मीरानपुर कटरा। एमआर कोल्ड स्टोरेज में डॉ. विनोद पागरानी और एसडीएम तिलहर सदानंद सरोज के साथ वस्त्र वितरण किया गया। प्रमुख आर्यसमाजी महेश चंद्र मल्होत्रा के कोल्ड स्टोरेज पर गर्म वस्त्र बांटे गए। डॉ. एके वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सत्यपाल एडवोकेट, दीपक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद