फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After Bisalpur, now air conditioned e-buses run till Magalganj

Shahjahanpur News: बीसलपुर के बाद अब मैगलगंज तक चलीं वातानुकूलित ई-बसें

Tue, 03 Oct 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
After Bisalpur, now air conditioned e-buses run till Magalganj
शाहजहांपुर। गांधी जयंती के मौके पर शाहजहांपुर से मैगलगंज के लिए चार वातानुकूलित ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। जब चालक मैगलगंज बस लेकर पहुंचे तो वहां लोगों ने उनका स्वागत मीठा खिलाकर किया। यहां बता दें कि बीसलपुर के लिए इन बसों को संचालन पहले ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर सोमवार को शाहजहांपुर से मैगलगंज तक ई-बसों का आवागमन शुरू किया गया। पहले दिन शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डे से मैगलगंज जाने के लिए ई-बस लगी तो रोडवेज की बसों में सवार यात्री भी उतरकर उसमें बैठ गए। पहली ई-बस सुबह 07:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। सुबह 8:30 बजे दूसरी, दोपहर 1:30 बजे तीसरी और 2:30 चौथी ई-बस मैगलगंज के लिए निकली। इन सभी ई-बसों में यात्रियों ने सफर किया। इसका रोजा, बनतारा, उचौलिया, जीबीगंज, जहानीखेड़ा, मैगलगंज तक आवागमन रहा।
विज्ञापन

ई-बसों के मैगलगंज पहुंचने पर स्वागत भी किया गया। जहां लोगाें ने ई-बस के चालक व परिचालक को माला पहनाई और मुंह मीठा करवाया। वहीं, बीसलपुर के लिए आने-जाने के लिए लोग रोजाना ई-बसों का सफर कर रहे हैं। बीसलपुर और मैगलगंज रूटों का किराया 25 से 70 रुपये तक तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला हरदोई के शाहबाद
तक बंद हुआ संचालन
ई-बसों का संचालन जिला हरदोई के निकाय शाहबाद तक भी किया गया था। लेकिन इस रूट पर यात्री न मिलने के कारण ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया। यात्रियों की संख्या कम होने का कारण इस रूट पर अनुबंधित बसों का संचालन अधिक होना बताया जा रहा है।



ठहराव स्थल - किराया (रुपये में)
रोजा - 25

बनतारा - 35

उचौलिया - 40

जेबी गंज - 55

जहानी खेड़ा - 60

मैगलगंज - 70


बीसलपुर के लिए पहले से ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। गांधी जयंती से मैगलगंज के लिए ई-बसें चलाई गई हैं। जिसका लोगों ने सफर भी किया। मैगलगंज में ई-बस के चालक व परिचालक का स्वागत हुआ। इस रूट पर अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। शाहबाद रूट पर यात्री कम होने के कारण ई-बसों का संचालन बंद करना पड़ा था। - संदीप लाहा, प्रबंधक, ई-बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed